Advertisement

सोनभद्र में NH-39 का होगा फोरलेन चौड़ीकरण, 91 किमी सड़क से बदलेगी तस्वीर।

📅 प्रकाशित: November 20, 2026 ✍️ लेखक / रिपोर्टर: Asha Chaubey 👁️ कुल व्यूज: 14

सोनभद्र/ब्रेकिंग न्यूज अशोक चौबे 8299120805

सोनभद्र में NH-39 का होगा फोरलेन चौड़ीकरण, 91 किमी सड़क से बदलेगी तस्वीर।मध्य प्रदेश बॉर्डर से अनपरा, रेणुकूट, हाथीनाला, दुद्धी होते हुए विंढमगंज तक बनेगा फोरलेन मार्ग।जाम से मिलेगी राहत, डीपीआर के लिए एक माह में सर्वे पूरा करने का डीएम ने दिया निर्देश।स्लग/एंकर- सोनभद्र के विकास को नई रफ्तार मिलने वाली है। राष्ट्रीय राजमार्ग-39 के करीब 91 किलोमीटर लंबे मार्ग को फोरलेन बनाने की तैयारी तेज हो गई है। इस परियोजना से अनपरा और रेणुकूट के लोगों को जाम की समस्या से बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।वीओं – मध्य प्रदेश बॉर्डर से अनपरा, रेणुकूट, हाथीनाला, दुद्धी और विंढमगंज होते हुए झारखंड बॉर्डर तक NH-39 का फोरलेन चौड़ीकरण प्रस्तावित है। भारत सरकार की इस महत्वपूर्ण परियोजना को लेकर जिलाधिकारी चर्चित गौड़ ने संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक की।डीएम ने राजस्व और वन विभाग की संयुक्त टीम को आपसी समन्वय से एक माह के भीतर संरेखण सर्वे पूरा करने का निर्देश दिया, ताकि डीपीआर तैयार करने की प्रक्रिया जल्द आगे बढ़ सके।फोरलेन निर्माण से औद्योगिक क्षेत्रों में यातायात का दबाव कम होगा, जाम से राहत मिलेगी और सोनभद्र की सड़क कनेक्टिविटी को मजबूती मिलेगी।

Advertisement

Asha Chaubey

Asha Chaubey

Designation: CHIEF EDITOR

Work Area: India (Uttar Pradesh)

Mobile: 7318400805

Email: ashok.chaubey1976@gmail.com

📌 संबंधित खबरें (Related News)

हमारी टीम

✓ वेरिफाइड
ASHOK KUMAR CHAUBEY

ASHOK KUMAR CHAUBEY

REPORTER

क्षेत्र: SONBHADRA UP.

✓ वेरिफाइड
Asha Chaubey

Asha Chaubey

CHIEF EDITOR

क्षेत्र: India

📢 विज्ञापन लगाएं ✍️ खबर भेजें
💬 WhatsApp