Advertisement

19 नवंबर 2026*अपर पुलिस महानिदेशक वाराणसी जोन द्वारा आगामी चुनाव के दृष्टिगत की गई व्यापक समीक्षा।

📅 प्रकाशित: November 19, 2026 ✍️ लेखक / रिपोर्टर: Ashok Kumar Chaubey 👁️ कुल व्यूज: 3

सोनभद्र । आगामी विधानसभा निर्वाचन-2027 को पूरी तरह निष्पक्ष, शांतिपूर्ण, पारदर्शी, भयमुक्त और आदर्श आचार संहिता के अनुरूप संपन्न कराने के निमित दिनांक 18.11.2026 को अपर पुलिस महानिदेशक (ADG) वाराणसी जोन, श्री नवीन अरोरा की अध्यक्षता में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से एक उच्चस्तरीय समीक्षा गोष्ठी आयोजित की गई। बैठक में निम्नलिखित बिंदुओं पर विस्तृत समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए:*1. जनशक्ति और पुलिस बल का आकलन:* जोन के सभी 09 जनपदों में उपलब्ध कुल जनशक्ति के संख्यात्मक विवरण तथा आगामी चुनाव के दृष्टिगत मिलने वाले पुलिस बल की उपलब्धता की समीक्षा की गई। निर्देशित किया गया कि नागरिक पुलिस, सशस्त्र पुलिस, यातायात पुलिस, अभिसूचना ईकाई, लिपिकीय संवर्ग एवं चालक आदि के एक-एक कर्मी की समीक्षा कर ली जाए। शारीरिक रूप से कमजोर अथवा अक्षम पुलिसकर्मियों को चिन्हित कर उन्हें चुनाव ड्यूटी से मुक्त रखे जाने हेतु निर्देश दिए गए।*2. वल्नरेबिलिटी और क्रिटिकल मैपिंग:* चुनावी सुरक्षा को पुख्ता बनाने के लिए वल्नरेबिलिटी मैपिंग और क्रिटिकल मैपिंग के कार्यों को पूरी सूक्ष्मता से पूर्ण कराए जाने के निर्देश दिए गए।*3. दंगा नियंत्रण उपकरणों की समीक्षा (Anti-Riot Equipment):-* समस्त वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक/पुलिस अधीक्षक अपने जनपदों के अपर पुलिस अधीक्षक/ क्षेत्राधिकारीगण के माध्यम से पुलिस लाइन्स एवं थानों पर उपलब्ध संसाधनो (एंटी-रॉयट उपकरणों)—जैसे एंटी-रॉयट गन, गैस गन (टियर गैस गन, लॉन्ग/शॉर्ट रेंज रबर बुलेट), पंप एक्शन गन, पी.एम.एफ., चिली बम, पी.ए. सिस्टम, लाउड हेलर, बॉडी प्रोटेक्टर, शिन गार्ड, नी-गार्ड, एल्बो गार्ड, बी.पी. जैकेट एवं हेलमेट आदि का विधिवत् समीक्षा कर, उन्हें तीन श्रेणियों (कार्य योग्य, मरम्मत योग्य और निष्प्रयोज्य) में विभक्त करते हुए कार्ययोजना तैयार कर लें तथा मरम्मत योग्य उपकरणों की यथाशीध्र मरम्मत करा लिया जाये।*4. शस्त्रों की समीक्षा-* पुलिस लाइन/थानों पर उपलब्ध शस्त्र (एके-47, एस0एल0आर0, इन्सास, स्टेन गन, कारबाइन, पिस्टल, रिवाल्वर आदि) का जी0पी0 लिस्ट से मिलान करा लिया जाय व आरमोरर पुलिस लाइन व थानों पर उपलब्ध शस्त्रों की विधिवत चेकिंग, आयलिंग, मरम्मत यथाशीघ्र कराये जाने हेतु निर्देश दिए गये।*5. बल और क्षेत्र की गहन समझ (Right Man for Right Place):* चुनाव के मद्देनजर अपने-अपने क्षेत्र और पुलिस बल की कार्यक्षमता को पूर्णरुपेण जान लिया जिसे सही क्षमता वाले पुलिसकर्मी को उपयुक्त स्थान पर तैनात किया जा सके।*6. पैरा मिलिट्री फोर्स का व्यवस्थापन:* चुनाव में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले अर्धसैनिक बलों (Para Military Force) के ठहरने के स्थान, भोजन, रूट चार्ट और एरिया डॉमिनेशन हेतु चिन्हिकरण की अग्रिम तैयारियाँ समय से पूरी करने पर विशेष बल दिया गया।*7. शस्त्र धारकों का सत्यापन:* थानों हेतु निर्दिष्ट किया गया कि अपने-अपने थाना क्षेत्र के सभी शस्त्र धारकों का समय से भौतिक सत्यापन सुनिश्चित कराएं।*8. सुरक्षा और निगरानी टीमें (FST, SST,VST,VVT आदि):* निर्वाचन प्रक्रिया को प्रभावित होने से रोकने के लिए स्टेटिक सर्विलांस टीम (SST), फ्लाइंग स्क्वाड टीम (FST), वीडियो सर्विलांस टीम(VST),वीडियो व्यू टीम(VVT) इंटरसेप्टर बैरियर, इंटर स्टेट बैरियर, इंटर डिस्ट्रिक्ट बैरियर और क्लस्टर मोबाइल की तैयारियों को पूरी तरह दुरुस्त करने के निर्देश दिए गए।*9. नामांकन, मतदान और स्ट्रॉन्ग रूम की व्यवस्था:* नामांकन स्थलों, मतदान केंद्रों तथा स्ट्रॉन्ग रूम की सुरक्षा और अन्य व्यवस्थाओं से जुड़ी तैयारियां अभी से प्रारंभ करने का निर्देश दिया गया।*10. अपराधियों का सत्यापन और ‘यक्ष’ ऐप अपडेट:* वांछित और अपराधियों के सत्यापन की कार्रवाई तेजी से पूरी कर उनकी सूची तैयार करने तथा ‘यक्ष’ ऐप (Yaksha App) को पूरी तरह अद्यतन करने के निर्देश दिए गए। एडीजी जोन ने सभी अधिकारियों से पूरी तत्परता और परिश्रम के साथ अभी से जुटने की अपेक्षा की तथा स्पष्ट किया कि किसी भी दशा में तैयारी आधी-अधूरी न रहे। चुनाव अत्यंत महत्वपूर्ण एवं लम्बी प्रक्रिया है। प्रत्येक चुनाव अपने आप मे एक अलग अनुभव होता है, अतः सभी व्यवस्थाएं समयबद्ध रूप से पूरी की जाएं ताकि आगामी विधानसभा चुनाव पूर्णरूपेण सुरक्षित, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो सके। इस महत्वपूर्ण बैठक में जोन के समस्त परिक्षेत्रीय पुलिस उपमहानिरीक्षक (DIG), समस्त वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक/पुलिस अधीक्षक, जनपदों के नोडल चुनाव अधिकारी/चुनाव सेल प्रभारी, प्रतिसार निरीक्षक, रेडियो निरीक्षक, प्रभारी अभिसूचना इकाई तथा अग्निशमन अधिकारियों ने सहभागिता की। *सोशल मीडिया सेल,*अपर पुलिस महानिदेशकवाराणसी जोन, वाराणसी

Advertisement

Asha Chaubey

Asha Chaubey

Designation: CHIEF EDITOR

Work Area: India (Uttar Pradesh)

Mobile: 7318400805

Email: ashok.chaubey1976@gmail.com

📌 संबंधित खबरें (Related News)

हमारी टीम

✓ वेरिफाइड
ASHOK KUMAR CHAUBEY

ASHOK KUMAR CHAUBEY

REPORTER

क्षेत्र: SONBHADRA UP.

✓ वेरिफाइड
Asha Chaubey

Asha Chaubey

CHIEF EDITOR

क्षेत्र: India

📢 विज्ञापन लगाएं ✍️ खबर भेजें
💬 WhatsApp