Advertisement

एयर स्ट्राइक मॉक ड्रिल, प्रशासन और पुलिस ने परखी आपातकालीन तैयारियां

📅 प्रकाशित: November 23, 2026 ✍️ लेखक / रिपोर्टर: ashok405 👁️ कुल व्यूज: 7

सोनभद्र
अशोक चौबे
8299120805

स्लग- सोनभद्र में एयर स्ट्राइक मॉक ड्रिल, प्रशासन और पुलिस ने परखी आपातकालीन तैयारियां
सोनभद्र में हवाई हमले का अलर्ट! चुर्क पुलिस लाइन में हुआ एयर स्ट्राइक मॉक ड्रिल का अभ्यास।

एंकर- सोनभद्र में संभावित हवाई हमले और आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने के लिए रिजर्व पुलिस लाइन चुर्क में एयर स्ट्राइक मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी चर्चित गौड़ और पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा की मौजूदगी में पुलिस, प्रशासन, फायर सर्विस, मेडिकल और राहत-बचाव टीमों ने संयुक्त अभ्यास किया। इस दौरान घायलों को निकालने, आग बुझाने और प्राथमिक उपचार देने का प्रदर्शन किया गया।

वीओं- मॉक ड्रिल के दौरान सायरन बजाकर हवाई हमले की काल्पनिक चेतावनी दी गई। इसके बाद लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने और घायलों की तलाश कर उन्हें बाहर निकालने का अभ्यास हुआ।
फायर सर्विस की टीम ने आग बुझाने और गैस सिलेंडर में आग लगने पर बचाव के तरीके बताए। वहीं मेडिकल टीम ने घायलों को प्राथमिक उपचार देने और अस्पताल पहुंचाने की प्रक्रिया का प्रदर्शन किया।
अभ्यास में सिविल डिफेंस, आपदा मित्र, एनसीसी, स्काउट-गाइड सहित कई विभागों की टीमों ने हिस्सा लिया। अधिकारियों ने आपातकालीन स्थिति में बेहतर समन्वय और त्वरित कार्रवाई की तैयारियों को परखा।
प्रशासन ने आमजन से अपील की है कि आपात स्थिति में घबराएं नहीं, सुरक्षित स्थान पर रहें और प्रशासन के दिशा-निर्देशों का पालन करें।

Advertisement

बाइट-
चर्चित गौड़ – जिलाधिकारी, सोनभद्र

अभिषेक वर्मा – पुलिस अधीक्षक, सोनभद्र

ASHOK KUMAR CHAUBEY

ASHOK KUMAR CHAUBEY

Designation: REPORTER

Work Area: SONBHADRA UP. (Uttar Pradesh)

Mobile: 8299120805

Email: ashok.chaubey8808@gmail.com

📌 संबंधित खबरें (Related News)

हमारी टीम

✓ वेरिफाइड
ASHOK KUMAR CHAUBEY

ASHOK KUMAR CHAUBEY

REPORTER

क्षेत्र: SONBHADRA UP.

✓ वेरिफाइड
Asha Chaubey

Asha Chaubey

CHIEF EDITOR

क्षेत्र: India

📢 विज्ञापन लगाएं ✍️ खबर भेजें
💬 WhatsApp