मिशन शक्ति 6.0 के तहत महिला सुरक्षा, सम्मान एवं सशक्तिकरण को लेकर सोनभद्र पुलिस का व्यापक जनजागरूकता अभियान।
विद्यालयों, महाविद्यालयों एवं सार्वजनिक स्थलों पर पहुंचकर महिलाओं-बालिकाओं को अधिकारों एवं सुरक्षा उपायों के प्रति किया जा रहा जागरूक।
साइबर अपराधों से बचाव एवं सुरक्षित डिजिटल व्यवहार अपनाने के लिए बच्चों, बालिकाओं एवं आमजन को किया जा रहा जागरूक।**”नारी का सम्मान, सुरक्षा का विश्वास; साइबर सतर्कता, अपराध पर प्रहार।”*महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं सशक्तिकरण तथा आमजन को साइबर अपराधों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से *पुलिस अधीक्षक सोनभद्र श्री अभिषेक वर्मा* के निर्देशन एवं *अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय/नोडल अधिकारी सुश्री मेविस टॉक* के पर्यवेक्षण में *मिशन शक्ति 6.0 एवं साइबर जागरूकता अभियान* के अंतर्गत जनपदभर में व्यापक जागरूकता कार्यक्रम संचालित किए जा रहे हैं।जनपद के समस्त थाना क्षेत्रों में मिशन शक्ति टीमों द्वारा विद्यालयों, महाविद्यालयों, कोचिंग संस्थानों, बाजारों एवं ग्राम सभाओं में महिलाओं एवं बालिकाओं को उनके अधिकारों, गुड टच-बैड टच, आत्मरक्षा के उपाय, महिला सुरक्षा हेल्पलाइन एवं सरकारी सहायता सेवाओं की जानकारी दी जा रही है।इसी क्रम में साइबर जागरूकता कार्यक्रमों के माध्यम से ऑनलाइन इन्वेस्टमेंट फ्रॉड, सोशल मीडिया फ्रॉड, साइबर ग्रूमिंग, टेलीग्राम फ्रॉड, फर्जी ट्रेडिंग ग्रुप एवं फिशिंग लिंक सहित विभिन्न साइबर अपराधों से बचाव के उपाय बताए जा रहे हैं। लोगों को ओटीपी, बैंकिंग विवरण एवं पासवर्ड किसी अनजान व्यक्ति से साझा न करने तथा संदिग्ध लिंक पर क्लिक न करने के प्रति जागरूक किया जा रहा है।*महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबर*
112 – आपातकालीन पुलिस सेवा
1090 / 1091 – महिला सुरक्षा हेल्पलाइन
181 – महिला हेल्पलाइन
1930 – साइबर अपराध हेल्पलाइन
1076 – मुख्यमंत्री हेल्पलाइन*साइबर अपराध होने पर तत्काल 1930 पर सूचना देने अथवा www.cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज कराने की जानकारी भी दी जा रही है।**सोनभद्र पुलिस की अपील:* महिलाएं एवं बालिकाएं अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहें तथा किसी भी प्रकार के उत्पीड़न के विरुद्ध आवाज उठाएं। आमजन साइबर अपराधों के प्रति सतर्क रहें एवं सुरक्षित डिजिटल व्यवहार अपनाएं।*”सुरक्षा आपकी, संकल्प हमारा।

ASHOK KUMAR CHAUBEY
Designation: REPORTER
Work Area: SONBHADRA UP. (Uttar Pradesh)
Mobile: 8299120805
Email: ashok.chaubey8808@gmail.com
